दीदारगंज थाने की पुलिस रविवार को नौहरा गांव निवासी फरार हत्यारोपी के घर कोर्ट द्वारा जारी सीआरपीसी की धारा 82 की नोटिस चस्पा करवाई। सात ही उनके जल्द हाजिर होने के लिए गांव में डुगडुगी पिटवाई गई। पुलिस का कहना है कि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपी नहीं हाजिर होते हैं तो कोर्ट के आदेश पर इनके घर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ फूलपुर संतोष सिंह के मुताबिक जिन आरोपी के घर नोटिस चस्पा करवाई गई। वह दीदारगंज थाना क्षेत्र ेक नौहरा गांव निवासी रामकेवल पुत्र भगेलू राम है। सीओ ने बताया कि रामकेवल और उसकी बेटी आरती के विरुद्ध दीदारगंज थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी न होने पर अदालत ने धारा 82 की नोटिस जारी किया था। जिसका रविवार को एसओ दीदारगंज दीनानाथ पांडेय ने तामिला कराया।