फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिले आगंनबाड़ी केंद्र, एक दिन का वेतन कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो (ब्यूरो)। निरीक्षण के दौरान सठियांव ब्लॉक में संचालित आगनबाड़ी केंद्र बुधवार को बंद पाए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवेश प्रजापति ने बंद पाए केंद्रों की कार्यकत्रियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बुधवार को अमिलो, रसूलपुर, मुबारकपुर, बटौरा आदि ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय पर संचालित केंद्र की कार्यकत्री सुभावती गोंड़, प्रभावती देवी, आशा देवी व केंद रसूलपुर की कार्यकत्री पूनम देवी, मंजू देवी, प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर केंद्र की कार्यकत्री प्रतिभा गुप्ता, बिमला, अंबरीश और प्राथमिक विद्यालय भटौरा पर संचालित केंद्र की भानमती देवी, पंचायत भवन पर संचालित केंद्र की लालसा देवी और सहायिका अनुपस्थिति पाई गईं। सभी को एक सप्ताह के भीतर अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एक दिन का मानदेय काटने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें