फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापे से पीड़ितों को कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। कुंवर सिंह उद्यान में योग मंच आजमगढ़ की ओर से चलाए जा रहे योग शिविर में रविवार को मोटापा घटाने का योगा कराया गया। इसके बाद योग साधकों ने कुंवर सिंह उद्यान में साफ-सफाई की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह पांच बजे से आयोजित योग शिविर में मोटापा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम रखा गया। योगगुरु देव विजय यादव ने मोटापे से पीड़ितों का सर्वप्रथम वजन कराया। इसके बाद योग में सूर्य नमस्कार के 12 आसन और प्राणायाम में भस्त्रिका तीन मिनट, कपालभाती 25 से 30 मिनट का अभ्यास कराया। अभ्यास कराने के तुरंत बाद वजन करने पर कई साधकों के वजन में 200 ग्राम से 300 ग्राम तक कम मिला। योग गुरु ने बताया कि वजन कम करने के लिए सुबह उठते ही गरम पानी पीना चाहिए। उसके बाद नित्य कर्म करने के बाद हर दिन योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार के 12 आसन और प्राणायाम में कपालभांति 25 से 30 मिनट करना चाहिए। जिससे शरीर में बढ़ी हुई चर्बी घट जाती है, शरीर सुंदर व सुडौल बन जाता है। वजन कम करने का एक मात्र साधन योग व प्राणायाम है। जिसके जरिए हम शरीर को स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की दे सकते हैं। अंत में जय श्री यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। साथ ही लोगों से अपने जीवन में योग के लिए भी थोड़ा समय देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें