फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमरी में नहीं आज तक नहीं बंटा सरकारी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज ब्लाक अंतर्गत सेमरी गांव की आबादी 1308 है। गांव घाघरा नदी के किनारे स्थित है। गांव के लोहरैया बस्ती के 40 और चंद्रहा के 19 घर घाघरा नदी में समा चुके हैं। सेमरी में 70, पहाड़पुर में 40, लोहरैया में 40, कंजरा 91,तहबरगंज में 18, दुर्गापट्टी मे 16 और चकिया में 16 घर हैं। गांव के लोग )शाहपुर-कटया गोरखपुर बंधे पर शरण लिए हुए हैं। अभी तक एक भी परिवार को आपदा राहत का पैकेट मुहैया नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के महराजगंज ब्लाक के सेमरी गांव की आबादी 1308 है। घाघरा किनारे स्थित गांव कटान की जद में आने पर सेमरी के लोग शाहपुर-कटया (गोरखपुर) बंधे पर शरण लिए हुए हैं। अभी तक एक भी परिवार को प्रशासन आपदा राहत का पैकेट मुहैया नहीं करा पाया है। ग्राम प्रधान दशरथ निषाद ने बताया कि 25-25 किलो राशन सभी परिवार को वितरित किया गया था, लेकिन आपदा राहत पैकेट किसी को नहीं मिला है। लेखपाल चंद्रभूषण अभी तक गांव नहीं पहुंचे। न ही ब्लॉक और तहसील का कोई कर्मचारी और अधिकारी विस्थापितों का हाल जानने आया। प्रशासन की ओर से सेमरी गांव की उपेक्षा की जा रही है। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी पीके राय ने कहा कि सेमरी गांव के प्रत्येक घर को आपदा राहत का पैकेट मिलेगा। अब तक क्यों नहीं मिला, जांच की जाएगी। लापरवाहों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें