आजमगढ़(ब्यूरो)। सेंट्रल बार एसोसिएशन के निर्वाचन वर्ष 2017-18 के लिए बुधवार को पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जानकारी देते हुए अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 10 अगस्त को होगी और मतदान 23 अगस्त को होगा। इसी दिन मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
अध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश राय और तारकेश्वर मिश्र, मंत्री पद के लिए अनिल कुमार सिंह और अनीस अहमद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एजाज आजम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए जर्नादन राय, उपाध्यक्ष के लिए शंकर सिंह, रमेश चंद्र यादव, उपमंत्री प्रशासन के लिए अजीत सिंह, उपमंत्री प्रकाशन ने लिए विन्ध्येश कुमार यादव और कोषाध्यक्ष के लिए कमलेश मिश्र ने नामांकन किया। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य के लिए यशवंत कुमार मिश्र, हरिनाथ पांडेय, राजबहादुर यादव, महेंद्र कुमार सिंह और अजय कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।