फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा करने के लिए कराया योगाभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। योग मंच आजमगढ़ की ओर से सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में 25 दिवसीय मोटापा घटाओ योग शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में लोगों को मोटापा कम करने के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही मोटापा से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन

25 दिवसीय मोटापा घटाओ योग शिविर का शुभारंभ योग प्रशिक्षक देव विजय यादव ने किया। उन्होंने लोगों को बताया कि प्रतिदिन 20 मिनट के व्यायाम और प्राणायाम में कपालभांती के जरिए मोटापा को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अगर अपने दिनचर्या को ठीक रखकर योग को अपना लें तो जिंदगी में न तो कभी मोटापा बढ़ेगा और न ही कोई रोग होगा, शरीर सुंदर और स्वस्थ रहेगा। मुख्य आयोजक दुर्गा प्रसाद अस्थाना ने लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच 25 दिवसीय शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर जयश्री यादव, रवि प्रकाश यादव, प्रहलाद निषाद, दीपक जायसवाल, संतोष पांडेय, शुभकरण, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें