फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाया सावन का उल्लास, केसरिया रंग में रंगने लगा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोमवार से शुरू हो रहे श्रावण मास को लेकर शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। साथ ही बाबा धाम जाने वाले कांवरियों के लिए केसरिया रंग में रंगे वस्त्रों की दूकानों पर भरमार हो गई है।
विज्ञापन

श्रावण मास में जनपद के बाबा भवरनाथ, महराजगंज के भैरोबाबा, सगड़ी के पातालनाथ मंदिर आदि शिवालयों में कांविरयों और श्रद्घालुओं का तांता लगा रहता है। सावन के सोमवार को व्रत रहने वाली महिलाएं शिवालयों में बाबा का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगती हैं। वहीं जनपद से बाबा धाम जाने वाले कांवरिया रास्ते में पड़ने वाले जनपद के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए रवाना होते हैं। श्रावण मास में शिवालयों पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए उनके रंगरोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। वहीं प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है। नगर क्षेत्र में बाबा भवरनाथ का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहता है। नगर क्षेत्र और आसपास के कांवरिया बाबा धाम रवाना होने से पूर्वो यहां जलाभिषेक करना नहीं भूलते। यहां होने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी अपनी तैयारियां कर चुका है।

यातायात पुलिस ने किया रूट डायवर्जन
आजमगढ़। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा भवरनाथ मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा इस मार्ग से होकर गुजरने वाली गाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जिसके तहत फैजाबाद रोड से आने वाले सभी भारी वाहन भवरनाथ चौराहे से जुनैदगंज, हाफिजपुर, बैठौली, सिधारी हाईडिल, नरौली तिराहा होकर गुजरेंगे। गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन हाफिजपुर, बैठौली, सिधारी हाईडिल, नरौली तिराहा होकर जाएंगे। वहीं वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर, इलाहाबाद मार्ग से आने वाले रोडवेज और प्राइवेट वाहन नरौली, सिधारी हाइडिल चौराहा, बैठौली होकर गुजरेंगे। आजमगढ़ रोडवेज से गोरखपुर फैजाबाद रोडवेज बसें और प्राइवेट बसें नरौली, सिधारी हाईडिल, बैठौली से होकर जाएंगी। आजमगढ़ से गोरखपुर, अंबेडकर मार्ग पर जाने सभी चार पहिया वाहन नरौली तिराहा, सिधारी हाईडिल चौराहा, बैठौली तिराहा, हाफिजपुर चौराहा होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें