फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्तर सहित चार पर जहरीली शराब बेचने का आरोप

Sat, 08 Jul 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अाजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन की तरफ से रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव निवासी जिन दो सगे भाइयों की स्वाभाविक मौत बताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजा है, उन्हें गांव की दो महिलाएं ने जहरीली शराब का मुख्य कारोबारी बताते हुए उनके विरुद्ध शुक्रवार को रौनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चरित्तर उसके भाई सहित चार लोगों को आरोपित किया है। दोनों महिलाएं गांव के पांच लोगों की मौत के लिए इन आरोपियों को जिम्मेदार ठहराई हैं।
विज्ञापन


रौनापार थाने में पहली रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला दिलगु पत्नी रामनयन है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव की निवासी है। दिलगू ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में गांव के चरित्तर निषाद और उसके भाई रामवृक्ष निषाद को आरोपित किया है। महिला का आरोप है कि यह दोनों भाई गांव में कच्ची शराब बनाकर पीते और बेचते हैं। गुरुवार को दिलगू का पति रामनयन, शिवकुमार और श्यामप्रीत इन्हीं आरोपियों के यहां से शराब खरीदकर साथ बैठकर पी जिससे उनकी मौत हो गई। इसी क्रम में दूसरी रिपोर्ट सुनीता पत्नी सोबरी ने दर्ज कराई है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के ओढऱा रशूलपुर गांव की निवासी है।

सुनीता ने अपनी रिपोर्ट में गांव के बलराम पुत्र पत्तू और खुज्जु पुत्र कतवारू को आरोपित किया है। सुनीता का आरोप है कि इन दोनों आरोपियों के घर से उसके पति सोबरी और केशव जहरीली शराब खरीदकर पी और दोनों लोगों की मौत हो गई।बता दें कि केवटहिया गांव निवासी चरित्तर और रामवृक्ष कच्ची शराब का कारोबार करते थे। गुरुवार को यह दोनों गांव के अन्य लोगों को शराब बेचकर स्वयं भी पीए। शराब पीने से चरित्तर, रामवृक्ष सहित दस लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को तीन अन्य लोगों की भी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें