फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेवानिवृत्त 19 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
महराजगंज ​स्थित एक मैरेज हाल में बृहस्पतिवार को शिक्षक सम्मान एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी। संवाद
विज्ञापन
महराजगंज। कस्बा स्थित एक मैरेज हाल में बृहस्पतिवार को शिक्षक सम्मान एवं शिक्षोन्नयन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, बल्कि वह अपनी भूमिका बदलकर समाज के हर क्षेत्र में मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों को समाज की दिशा और दशा तय करने वाला महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय ने कहा कि शिक्षक सम्मान का मोहताज नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिस शिक्षक ने हमें जीवन में मार्गदर्शन दिया, उसे हम कभी कर्मचारी नहीं, बल्कि अपना मार्गदर्शक मानते हैं। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त 19 शिक्षकों एवं दो अनुचर रामसागर सिंह और जयराम यादव को अंगवस्त्र एवं रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में इंदल यादव, उदयनारायण मालवीय, बालचंद सिंह, प्रेमलता देवी, मंजुला सिंह, दिनेश नाथ सिंह, इकबाल अहमद सहित अन्य शामिल रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक साधु यादव ने और संचालन उदयराज यादव ने किया।
विज्ञापन

राकेश सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम में बृजेश गोयल, गया यादव, चंद्रिका प्रसाद यादव, श्याम मौर्य, फैयाज अहमद आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें