फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए खर्च होंगे 18.92 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए जर्जर तार और केबल बदले जाएंगे। उपकेंद्रों पर खराब हो चुके उपकरणों का मरम्मत कराया जाएगा। जिनकी आवश्यकता होगी उनको बदला भी जाएगा। इस कार्य के लिए शासन ने 18.92 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दे दी है। मार्च 2026 तक कार्य को पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

आजमगढ़ जोन की चारों सर्किल में विभिन्न भार के 15 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 179 बिजली घरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। कई उपकेंद्रों बिजली आपूर्ति के लिए लगे उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं। जिसके कारण कर्मचारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में समस्या आती है। खराब उपकरणों को बदलने या मरम्मत की जरूरत है। इसके अलावा आजमगढ़ जोन में कई जगहों पर विद्युत तार और केबल जर्जर हो चुके हैं। इनको बदला जाना है। इसके लिए सभी खंडीय कार्यालयों से बिजनेस प्लान में प्रस्ताव मांगा गया था। शासन ने कार्य कराने के लिए वित्तीय मंजूरी दे दी है। आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 244.90 लाख से 80, आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में 365.92 लाख से 114, मऊ में 1023.41 लाख से 348 और बलिया में 257.80 लाख से 69 कार्य कराए जाएंगे। यानी आजमगढ़ जोन की चारो सर्किल में 18.92 करोड़ से जर्जर तार और केबल बदलने, बीसीबी, एलए, अर्थिंग, टेलनेस यूनिट, एलटी एसीबी आदि के मरम्मत और बदलने के कुल 611 कार्य कराए जाएंगे। कार्य कराने की वित्तीय मंजूरी मिलने के बाद मुख्य अभियंता ने सभी मातहत अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए हैं। यह सभी कार्य मार्च 2026 तक पूरा किया जाना है। इस कार्य के हो जाने से जोन में बिजली व्यवस्था में और सुधार आएगा।
जोन की चारो सर्किल में 18.92 करोड़ की लागत से जर्जर तार, केबल बदलने और उपकेंद्रों के खराब हो चुके उपकरणों को बदला जाएगा। कार्य कराने के लिए वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों को गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया गया है। - इंजी. रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें