फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 186 लोग जाएंगे हज यात्रा पर, घटी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हज यात्रा 2026 को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार यात्रियों की संख्या घट गई है। वर्ष 2025 में जहां 218 लोग हज के लिए रवाना हुए थे, वहीं इस बार मात्र 186 यात्री मक्का-मदीना की पवित्र यात्रा पर जाएंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2025 में जिले से 218 महिला, पुरुष हज यात्रा पर गए थे। अब वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वालाें की तैयारी चल रही है। कुल 186 लोग हज की यात्रा करेंगे। जिला हज ट्रेनर मोहम्मद अफजल आजमी ने बताया कि चयनित 186 हाजियों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। सभी ने प्रथम किस्त के रूप में 1,52,300 रुपये और दूसरी किस्त के रूप में 1,25,000 रुपये जमा कर दिए हैं। कुल मिलाकर अब तक प्रत्येक यात्री ने 2,77,300 रुपये की राशि जमा की है। बताया कि हज यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। संभावना है कि मार्च 2026 के अंत में सभी हाजियों का प्रशिक्षण और आवश्यक टीकाकरण होगा और पहली उड़ान अप्रैल 2026 में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें