आजमगढ़/मेजवां। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बिट्ठल घाट हनुमानगढ़ी में गुरुनाक देवजी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में सुबह सबद कीर्तन, बच्चों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरदास के बाद प्रसाद का वितरण किए जाने के साथ ही लंगर का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने भू माफियाओं द्वारा गुरुद्वारे की ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए जिला प्रशासन से गुहार भी लगाई गई। गुरुद्वारे के जत्थेदार सतनाम सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव जी का प्रकाशोत्सव विश्वभर में 2018 से प्रारंभ होकर 2019 जो कि गुरुनानक देव जी का शताब्दी गुरुपर्व 550वां होगा। इसके लिए भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा भी शताब्दी गुरूपर्व मनाए जाने की अपील सिख समुदाय से की गई। इस अवसर पर रिंकू सिंह, सुरेंद्र सिंह, करतार सिंह, संगम अरोरा, श्याम सुंदर, परमजीत सिंह, कैलाश सिंह, राजेश अरोरा, जगदीश सलूजा सहित अनेक लोग प्रकाशोत्सव में शामिल रहे। वहीं, फूलपुर कस्बे में शुक्रवार को गुरुनानक देवजी का प्रकाशकोत्सव सिख समुदाय के लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। गुरुद्वारा में दिनभर सबद कीर्तन, भजन और श्री सुखमनी साहब का पाठ चलता रहा। शाम को प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मत्था टेका और परिवार की सुख समृद्धि की कामना किया। इस मौके पर कुलजीत सिंह सिमरन, हरजीत सिंह पिंटू, रामप्यारे मौर्य, सुनील बरनवाल, बबलू उपस्थित थे।
संपत्ति सुरक्षा को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
आजमगढ़। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बिट्ठल घाट हनुमानगढ़ी की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे से बचाने के लिए शुक्रवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान साधव-संतों के साथ ही सभी धर्मों के लोगों ने हस्ताक्षकर अपना समर्थन दिया और जिला प्रशासन से भूमि की सुरक्षा प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। जत्थेदार सतनाम सिंह ने बताया कि यह एक ऐसा स्थान है जहां मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारा सैकड़ों साल से निर्विवादित रुप से कायम है। इस अवसर पर करताल सिंह, श्याम सुंदर, संगम अरोरा, राजेश अरोरा, जगदीश सलूजा, कन्हैया सिंह, बंटी सिंह आदि उपस्थित रहे।