फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से अछूती है दलित बस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी (आजमगढ़)। फूलपुर विकास खंड के दरियापुर गांव की दलित बस्ती के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। चुनाव के वक्त नेता बड़े-बड़े आश्वासन देते हैं, लेकिन आज तक एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं हो सका है। आज भी गांव के लोग विकास की बाट जोह रहे हैं। दरियापुर गांव की दलित बस्ती में पचास घर है। जिसमें लगभग चार सौ लोग रहते है। इस दलित बस्ती के विकास की कवायद अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं की। आज भी बस्ती की चार सौ आबादी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। गांव में आवागमन के लिए न तो अब तक कोई रास्ता ही बना है, न ही जल निकासी के लिए नाली का ही इंतजाम है। बरसात होने पर ही जल जमाव हो जाता है। बस्ती के बहुत ही कम लोगों का राशन कार्ड बना है। साथ ही इस दलित बस्ती के किसी भी परिवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिला है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मात्र 11 लोगों को आवास मिला है, लेकिन लाभार्थियों को मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। बस्ती के रहने वाले शरधन, रमेश, अनारा, विद्घा देवी, सोनी, कुसुम, गंजा, सीमा, सिकंदर आदि ने बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन


दलित बस्ती की जांच करायी जायेगी यदि वहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं है तो ग्राम सभा के फंड से जल्द नाली का निर्माण कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के खाते से आधार आदि जोड़ कर जल्द मजदूरी का भुगतान खाते में करा दिया जायेगा।
विज्ञापन

लालजी पटेल, खंड विकास अधिकारी, फूलपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें