फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपं में सरकारी वाहनों का हो रहा दुरुपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत माहुल में बगैर अधिकारियों के संज्ञान में ही धड़ल्ले से सरकारी वाहनों का दुरुपयोग किया जा रहा। बुधवार को इस तरह का मामला संज्ञान में आने पर अधिशासी अधिकारी ने मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया है। नगर पंचायत माहुल में सरकारी कार्य करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली, मैजिक, मिनी जेसीबी आदि खरीदी गई है। इन वाहनों से नगर पंचायत कार्यालय के लोग सरकारी काम करवाने की बजाय मिट्टी की ढुलाई कर लोगों के घरों को पाटा जा रहा। बुधवार को इस तरह का मामला संज्ञान में आने पर ईओ से शिकायत की गई। अधिशासी अधिकारी रंगबहादुर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें