आजमगढ़। श्रावस्ती मॉडल के तहत जनपद में ग्राम समाज और सरकारी भूमि पर कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। शासन ने इस मामले में पांच एकड़ से अधिक भमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जिला प्रशासन से तलब की है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष द्वारा मांगी गई सूचना पर जिला प्रशासन जानकारियां जुटाने में जुटा हुआ है।
जिला प्रशासन को भेजे गए पत्र में आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद ने कहा कि प्रशासन से जनपद में स्थित ग्राम सभाओं की पांच एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध कब्जे की स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी कहा है कि उक्त स्थिति का प्रमाण पत्र एसडीएम और तहसीलदार के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रमाणित प्रति परिषद को ईमेल या फैक्स के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। क्योंकि जल्द ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक होनी है। ब्यूरो