फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 फीसदी ने नहीं जमा की रायल्टी, फिर भी एक माह में जमा हुए तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन ने नवंबर माह में भट्ठा संचालकों पर शिकंजा कसा तो एक माह में ही लगभग तीन करोड़ रुपये रायल्टी जमा करा दी गई। ये रायल्टी अभी आधे भट्ठा संचालकों ने जमा की है। जनपद में छह सौ ज्यादा भट्ठा संचालक हैं। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी कर बचे भट्ठा संचालकों से रायल्टी जमा कराने को कहा है। साथ ही इसकी 10 फीसदी धनराशि खनिज न्यास में जमा कराने और छूटे भट्ठों को सूची में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। 22 जनवरी तक इसकी रिपोर्ट एडीएम वित्त में राजस्व को देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान रायल्टी जमा न होने पर भट्ठों को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने अवैध रूर से ईंट भट्ठों से रायल्टी का चालान जमा कराने वाले ईंट-भट्ठा समिति के कर्मचारी को नवंबर माह में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद अभियान चलाकर रायल्टी जमा कराई गई। जनपद में संचालित छह सौ से ज्यादा ईंट भट्ठा संचालकों में आधे से लगभग तीन करोड़ की रायल्टी जमा करा ली गई थी। अभी 50 फीसदी भट्ठों ने रायल्टी जमा नहीं की है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर ऐसे भट्ठा संचालकों से जल्द रायल्टी जमा कराने साथ ही 2015-16 से अब तक रायल्टी जमा करने वाले भट्ठा संचालकों से रायल्टी की 10 फीसदी धनराशि खनिज फाउंडेशन में जमा कराने के निर्देश दिए है। इसके साथ ऐसे भट्ठे जो प्रशासन की सूची में शामिल नहीं है उन्हें सूची में शामिल कर 22 जनवरी तक एडीएम वित्त एवं राजस्व को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता ने बताया कि रायल्टी न देने वाले ईंट भट्ठों का संचालन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें