फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा बने क्राइम ब्रांच प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कानून व्यवस्था को चुस्त करने के लिए कई थानाध्यक्ष और दरोगाओं की तैनती में उलटफेर किया है। इसके तहत कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा को क्राइम ब्रांच प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही आठ दरोगा,125 सिपाहियों को इधर से उधर किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने मंगलवार की रात जो उलटफेर किया है। उसके तहत प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज ज्ञानेश्वर मिश्रा को वहां से हटाकर क्राइम ब्रांच का प्रभारी बना दिया। जबकि एसओ जहानागंज कुमुद शेखर सिंह को शहर का यातायात प्रभारी नियुक्त कर दिया। जबकि यातायात प्रभारी रहे दरोगा अंगद तिवारी को जहानागंज थाने का नया एसओ नियुक्त कर दिया। एसओ दीदारगंज दीनानाथ पांडेय को हटाकर कप्तानगंज थाने का चार्ज सौंपा। जबकि पुलिस लाइन परिसर में तैनात रहे निरीक्षक मंजय सिंह को दीदारगंज थाने का प्रभारी बनाया। इसीक्रम में कप्तानगंज थाने पर तैनात दरोगा मनोज सिंह को अपना पीआरओ बना लिया। जीयनपुर कोतवाली में तैनात प्रभाकर शुक्ला को शहर के एलवल पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया। जबकि एलवल चौकी प्रभारी रहे बृजेश सिंह को रौनापार थाने के महुला चौकी का प्रभारी बनाया। पुलिस लाइन में तैनात अभिषेक सिंह को बिलरियागंज थाना, बसंतलाल को महराजगंज, शहर के पहाड़पुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव को जीयनपुर के अजमतगढ़ पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया। जबकि सिविल लाइन चौकी प्रभारी हरेंद्र यादव को यहां से हटाकर रानी की सराय थाने पर तैनात कर दिया। इनके अलावा एक थाने पर काफी दिनों से जमा 51 सिपाहियों को एक थाने से हटाकर दूसरे थाने पर भेज दिया गया। जबकि 74 नए सिपाहियों को अलग-अलग थाने पर नई तैनाती कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें