फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें थियेटर ओलंपियाड में भाग लेंगे के जिले के रंगकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में 17 फरवरी से 8 अप्रैल तक आयोजित होने वाले आठवें थियेटर ओलंपियाड में जिले की सूत्रधार संस्थान को भी आमंत्रण मिला है। 17 फरवरी को दिल्ली में ओलंपियाड का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं समापन 8 अप्रैल को राष्ट्रपति करेंगे।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए जिले के सूत्रधार संस्थान को भी आमंत्रित किया गया है। जाने-माने रंगकर्मियों में शुमार और उस्ताद विस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से पुरस्कृत अभिषेक पंड़ित के निर्देशन में 16 मार्च को नाटक कसाईबाड़ा का मंचन किया जाएगा। रंगकर्मी अभिषेक पंड़ित ने बताया कि ओलंपियाड में आमंत्रण मिलना मेरे लिए ही नहीं बल्कि जिले के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि नाटक कसाईबाड़ा के माध्यम से जिले के कलाकार आलंपियाड में अपनी अमिट छाप छोड़ेगी। आमंत्रण मिलने के साथ ही सूत्रधार संस्थान की टीम ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिसमें डॉ. अलका सिंह, ममता पंडित, डीडीसंजय, अंगद कश्यप, हरिकेश मौर्या, रामजनम चतुर्वेदी, विनय कुमार आदि शामिल है। ओलंपियाड में शामिल होने वाली सूत्रधान संस्थान की टीम में 70 रंग कर्मियों का दल शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें