फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 चोर गिरफ्तार, 56 वाहन बरामद

Tue, 02 Jan 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
भारी संख्या में चोरी के वाहन बरामद पुलिस लाइन में वाहनो को देखते एसपी अजय साहनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़। एसपी अजय कुमार साहनी द्वारा छेड़े गए तीन दिवसीय अभियान के तहत चोरी के 56 वाहनों के साथ 14 चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक तमंचा और चार कारतूस भी मिले। बरामद वाहनों मेें बाइक और कार शामिल हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार चोरों का सरगना दीवानी न्यायालय का अधिवक्ता है। यह लोग दीवानी न्यायालय, कलेट्र्ेट परिसर, बैंक, तहसील, शापिंग माल आदि जगहों पर से वाहन चोरी करते थे। इस बात का खुलासा मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अजय कुमार साहनी ने किया।

एसपी ने बताया कि चोरी के वाहन अधिवक्ता के घर में रखे जाते थे, जहां से इन वाहनों का नंबर प्लेट आदि बदलकर उसे बेच दिया जाता है। जो वाहन नहीं बिकते हैं उनके पार्ट्र्स को भंगार के रूप में बेचा जाता है।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य जिले के अलावा आसपास के जिलों में भी सक्रिय हैं। इन तीन दिनों के अभियान में गिरफ्तार किए गए चोरों में बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक, शहर कोतवाली के बद्देपुर गांव निवासी धर्मेंद्र फिल्मी, मडय़ा मुहल्ला निवासी गुलाब उर्फ करिया, चंदन मद्धेशिया, कंधरापुर थाने के मुजफ्फरपुर गांव निवासी नागेंद्र यादव, सिधारी थाने के चंडेश्वर गांव निवासी सुजीत, रानी की सराय थाने के कोटिला गांव निवासी महेश,

तरवां थाने के कम्हरिया गांव निवासी जयप्रकाश यादव, जीयनपुर कोतवाली के ब्रम्हौली गांव निवासी विजय कुमार, मेंहनगर थाने के पलिया गांव निवासी नीलू यादव, गहुनी गांव निवासी सूरज उर्फ डम्पी, मेहनाजपुर थाने के बरवां गांव निवासी भरकुश राजभर,

मुबारकपुर थाने के इस्लामपुरा मुहल्ला निवासी इरशाद, मऊ जिले के चिरैयाकोट थाने के समाउद्दीनपुर गांव निवासी मनोज राम का नाम शामिल है। ये सभी एक ही गैंग के बताए जा रहे हैं।

एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चोरों में दीवानी न्यायालय का अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक सहित उसके गिरोह के अन्य 14 सदस्यों के विरुद्ध गैंगेस्टर लगाया जाएगा और इनकी सारी संपत्ति को जब्त किया जाएगा।


वकील के घर नहीं पड़ती थी दबिश
आजमगढ़ । एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि गिरफ्तार चोर राजेश कुमार पाठक पेशे से अधिवक्ता है। उसका शहर के कोलघाट मुहल्ले में भी मकान है। शहर से चोरी किए गए वाहनों को राजेश के मकान मेें रखा जाता था। यहीं से लोग ग्राहक तलाशकर गाड़ी को बेचते थे। अधिवक्ता होने की वजह से राजेश के यहां पुलिस छापेमारी करने की जहमत नहीं उठाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें