फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरों ने कालीपट्टी बांधकर किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आल इंडिया फेडरेशन आफ गवर्नमेंट डाक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को प्रांतीय चिकित्सक सेवा संघ के नेतृत्व में सभी डाक्टरों ने राजस्थान के डाक्टरों के आंदोलन का समर्थन करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा डाक्टरों के खिलाफ दमनात्मक रवैया अपनाए जाने का विरोध बांध पर कालीपट्टी बांध कर किया।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विनय यादव ने बताया कि पिछले माह उच्च न्यायालय राजस्थान के हस्तक्षेप पर राजस्थान सरकार ने आंदोलनरत चिकित्सकों की मांग मान ली। लेकिन सरकार ने उसका क्रियान्वन न करके आंदोलन का नेतृत्व कर रहे चिकित्सक संघ के पदाधिकारियों के साथ दमनात्मक रवैया अपनाना शुरु कर दिए जाने के कारण आंदोलन के पुन: शुरु होने पर चिकित्सकों के परिवार वालों को गिरफ्तार किया जाने लगा। डाक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर राजस्थान सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ती है आंदोलन बड़ा रुप ले सकता है। इस दौरान जिला शाखा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मंडलीय जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय के डाक्टर और कर्मचारी विरोध में शामिल रहे। इस मौके पर डा.संजय यादव, डा. पूनम कुमारी, डा. सुभाष सिंह, डा. देवेंद्र सिंह सहित अनेक डाक्टर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें