फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा की भूमि से तत्काल हटवाएं कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम सभा के सभी प्रकार के भूमि आबंटन, तालाबों से अतिक्रमण, ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे, गांवसभा कृषि भूमि के पट्टेदारों की भूमि पर अवैध कब्जा, खतौनी कंप्यूटरीकरण योजना और अभिलेखागारों में नकलों की स्थिति आदि बिंदूओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जे को तत्काल हटवाएं और लक्ष्य के अनुरूप कब्जे हटाने की रिपोर्ट प्रतिमाह उपलब्ध कराएं। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि ग्राम विकास और पंचायती राज के विकास कार्यो की जांच करें यदि कोई प्रधान दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ग्राम सभा की सभी प्रकार की भूमि आवंटन का दिसंबर माह के अंत तक पूरा करें। भू मानचित्र यूटिलाइजेशन और सीमा जोतक चिन्ह यदि पूरा हो तो उसकी फोटो भी पोर्टल पर अपलोड कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि कोई भी मजिस्ट्रीयल जांच को पूरी गहनता से करें। इसका समाचार पत्रों में भी प्रचार-प्रसार कराएं। जिलाधिकारी टाउन एरिया/नगर पालिकाओं में ठंड को देखते हुए समस्त उप जिलाधिकारियों को अलाव जलवाने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, सहित समस्त उप जिलधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें