सगड़ी तहसील क्षेत्र के 12 हजार से से ऊपर गन्ना किसान हैं जो अपना गन्ना किसान सहकारी चीनी मिल घोसी को देते हैं। वर्ष 2016 का अभी तक करीब 150 किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो पाया है। मिल पर अभी पांच करोड़ रुपये बकाया है। मिल प्रबंधन का कहना है कि धन की मांग शासन से की गई है।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के करीब 12 हजार से ज्यादा गन्ना किसान हैं। ये अपना गन्ना किसान सहकारी चीनी मिल घोसी को देते हैं। वर्ष 2016 का अभी 150 किसानों का अभी गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है। चीनी मिल घोषी के डायरेक्टर इस्माइलपुर गांव निवासी राम यादव ने बताया कि उनका खुद का दो ट्राली गन्ने का पैसा बकाया है। मोहम्मदपुर गांव के बच्चा राय, सुरैना गांव निवासी श्रीनिवास राय, इस्माइलपुर गांव निवासी लालचंद यादव, फूलचंद यादव, जयप्रकाश यादव, सत्येंद्र यादव, बृजभूषण यादव, अवधेश यादव, नगीना यादव और आराजी देवारा नैनीजोर रौनापार गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, रामसेवक सिंह आदि किसानों का गन्ने का भुगतान नहीं हो पाया है।
घोसी चीनी मील के उप सभापति रामाश्रय राय ने बताया इस संबंध में जब भी बैठक होती है, मुद्दा उठाया जाता है और शासन को पत्र लिखा जाता है, लेकिन अब तक भुगतान न होने से किसानों में आक्रोश है। अभी लगभग 250 पर्ची का पैसा बाकी है, जिसका भुगतान नहीं हो पाया है। घोसी चीनी मील के जीएम केएम सिंह ने बताया कि मिल का पूरा बकाया पांच करोड़ रुपया है। इसकी मांग शासन से की गई है। सरकार के पास से अभी भुगतान नहीं हुआ है। जैसे ही पैसा मिलेगा किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।