फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ करेंगे ढ़ढनी पेयजल परियोजना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के गांव ढढ़नी में एक करोड़ की लागत से जल निगम की ओर से लगाई गई पेयजल परियोजना के काम न करने की अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ ने इसकी जांच डीडीओ को सौंपी है। ग्रामीणों में पूरे गांव में पाइप लाइन न बिछाने और दोयम दर्ज की पाइप लाइन लगाने का आरोप लगाया था। डीडीओ को तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ढ़ढनी गांव में जल निगम की ओर से एक करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना लगाकर 2005 में इसे ग्राम सभा को हैंडओवर किया गया था। परियोजना से 32 सौ की आबादी लाभान्वित होनी थी। हैंडओवर होने के 12 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हो पाया है। ग्रामीणों की मानें तो दोयम दर्जे की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होकर बैठ चुकी है। ग्रामीणों ने जल निगम पर पूरे गांव में पाइप लाइन न बिछाने का आरोप लगाया ता। अमर उजाला ने 28 सितबंर के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीडीओ अभिषेक सिंह मामले की जांच डीडीओ को सौंपी है। उनसे तीन दिन के भीतर भौतिक सत्यापन कर मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें