फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में नगरपालिका चुनाव के साथ ही छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। त्योहारों के समय में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर से शहर पट गया है। संभावित छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी छात्र-छात्राओं को शुभकामना देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अभी तक जनपद में छात्रसंघ चुनाव को लेकर किसी महाविद्यालय द्वारा तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन छात्रसंघ चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों की भाग दौड़ शुरू हो चुकी है। साथ ही छात्रसंघ के प्रत्याशी छुट्टियों में छात्रों के घर तक पहुंचने शुरू हो गए हैं। उनके द्वारा छात्रों से मिलकर अपने पक्ष में करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से जिले में छात्रसंघ चुनाव की दुंदुभी बज सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें