फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगंनबाड़ियों ने किया आर-पार की लड़ाई का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना सोमवार को 15वें दिन भी रिक्शा स्टैंड पर जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि जब तब हमारी मांगें पूरी नहीं होगी, किसी भी हाल में कलम चालू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को धरने की अध्यक्षता सीमा यादव और संचालन जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम ने किया। पहले रिक्शा स्टैंड पर गांधी जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और कार्यकत्रियों को न्यूनतम 18000, सहायिकाओं को 9000 रुपये वेतन प्रतिमाह देने की मांग की जा रही है। विशेष योग्यता रखने वाली आंगनबाड़ियों को मुख्य सेविका पद पर पदोन्नति की भी मांग शामिल है। हड़ताल की सूचना देने के बाद भी परियोजना अधिकारी आंगनबाड़ी सेंटरों का निरीक्षण कर रहे हैं, जो निन्दनीय है। जिला संरक्षक संजीवन कुमार गौतम और महामंत्री लक्ष्मी सिंह ने कहा कि हम आर-पार का संघर्ष करने को तैयार है। धरने में जिलाध्यक्ष सीमा यादव, लक्ष्मी सिंहं, मंजू मौर्य, सीमा, शशिकला, त्रिरत्न प्रिया, सरोज उपाध्याय, वन्दना पाठक, किरन सिंह, कंचन राय उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें