फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज परिसर में लगाए 200 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। अमौड़ा, गोसाईं की बाजार स्थित शांति सुदामा स्मारक पीजी कालेज परिसर में शुक्रवार को पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज के कर्मचारियों, शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं ने 200 पौधे लगाए। साथ लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कालेज के प्रबंधक दीपक राय ने कहा कि वृक्ष अमूल्य संपत्ति है। लेकिन इंसान अपने जरा से फायदे के लिए पेड़ो को काटकर कंकरीट के जंगल उगा रहा है। पर्यावरण को शुद्ध और सुरक्षित रखना है तो हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। पूर्व प्रधान जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि पौधे लगाकर जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकते हैं, उसकी सुरक्षा भी जरुरी है। इसलिए सभी लोग पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प लें। इस मौके पर सूरज प्रकाश राय, बालमुकुंद राय, ऋषिकांत राय, अरविंद राय, आलोक राय, महेंद्र प्रताप सिंह, अजय राय, डीसी श्रीवास्तव, आलोक सिंह, डा. आनंद यादव, मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें