आजमगढ़। लगातार बारिश से की इलाकों की बिजली लाइनों में ब्रेकडाउन की शिकायत आ गई। इससे देहात के कई गांवों की बिजली गुल रही। आधे शहर में भी बिजली रात साढ़े नौ बजे ही गुल हो गई, जो दोपहर दो बजे बहाल हुई। बिजली कटने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेयजल की समस्या भी हो गई है।
जिले में रात नौ बजे से लगातार बारिश होने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। शहर के कुंडीगढ़, बदरका, कटरा गुरुटोली, पांडेयबाजार, पुरानी सब्जी मंडी, अनंतपुर, खत्रीटोला, मातबरगंज में रात साढ़े नौ बजे बिजली कट गई। बारिश बंद न होने के कारण पूरी रात बिजली बंद रही। गर्मी और उमस के बीच पूरी रात शहरवासियों को अंधेरे में काटनी पड़ी। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण सुबह लोग पानी के लिए तरसते रहे। मोहल्लो में लगे हंडपंपों पर लोगों की कतारें देखने को मिलीं। पानी लेने के लिए आपस में तूतू-मैंमैं भी करते नजर आए। बता दें कि शहर में जब कभी भी विद्युत संकट होता है, तो पालिका प्रशासन जनरेटर चलाकर लोगों का पेयजल सप्लाई नहीं करता। विद्युत विभाग के जेई शत्रुघ्न यादव ने बताया कि तेज आंधी और बारिश होने से भंवरनाथ फीडर में सीपी इस्पाउट फट जाने के कारण विद्युत आपुर्ति बाधित थी। दोपहर पौने दो बजे इसे ठीक कर बिजली बहाल कर दी गई।
निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भारी बारिश के कारण नगर पंचायत सहित शेरपुर, घुरीपुर, बरकोला, असनी, पुरा यार मोहम्मद, कबीरपुर, सहरिया, मुकुंदपुर, तेलीपुर, नंदनगर, मिठनपुर, जमालपुर आदि गांवों में रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। निजामाबाद जेई हेमंत कुमार यादव ने बताया कि मेन सप्लाई से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है। वहीं लालगंज में भी पूरी रात बिजली आती जाती रही जिलले लोगों को परेशानी का शामना करना पड़ा।
0000000000
बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली की समस्या आई थी, जिसे बारिश रुकने के बाद दूर कर दिया गया है।
शशीभूषण वर्मा, अधीक्षण अभियंता