आजमगढ़। चीन की हरकतों के विरोध में शुक्रवार को बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर चीनी सामानों की होली जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही चीनी सामानों के बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
बजरंग दल के विभाग संयोजक विमल मौर्या ने कहा कि चीन भारत के दुश्मन के रूप में खड़ा है और भारत के दुश्मन देशों को समर्थन भी दे रहा है। आज चीनी सामान हमारी रोजमर्रा के जीवन के हर हिस्से में है, उसका बहिष्कार कठिन है। लेकिन शुरुआत हम सभी को करनी चाहिए। भारत सरकार ने भी आश्वासन दिया है कि आने वाले दो साल में चीनी सामानों का सस्ता विकल्प हम देश में खड़ा कर लेंगे। उन्होंने लोगों का आह्वान किया वे चीनी सामानों का बहिष्कार कर चीन को सबक सिखाएं। इस अवसर पर जिला संयोजक गौरव रघुवंशी, नगर संयोजक अरविंद मोदनवाल, त्रिवेणी दीत्त द्विवेदी, राधामोहन, जयप्रकाश, संजय, आकाश, नितिन, बृजेश, दीनानाथ सिंह, आनंद राय, हरिओम, प्रमोद, अविनाश, राहुल, उज्ज्वल, अंकुर, रुपेश, रजीत वर्मा, रोहित, अमन, नीरज आदि मौजूद रहे।