मेहनगर/सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में सात मामले आए। उप जिलाधिकारी रविरंजन ने समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण के लिए टीम बनाकर त्वरित कारवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर पंचायत जीयनपुर में जाम से होने वाली समस्याओं के संबंध में लोगों ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ध्यान आकर्षित कराया। जिस पर उपजिलाधिकारी रवि रंजन ने रविवार को जीयनपुर के व्यापारियों आदि की बैठक जीयनपुर थाने पर बुलाई है।
मेहनगर संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष चंद्र भाष्कर द्विवेदी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 फरियादियों ने प्रार्थना-पत्र दिया। जिसमें से दस का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके राजस्व कर्मी पंकज अस्थाना, कैलाश यादव, राधे श्याम, जितेंद्र यादव प्रधान सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।