फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अस्पताल में तीन ईएमओ समेत 18 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंडलीय जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है। दो दिन पहले सीडीओ ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, कई खामियां मिलीं थीं। इस क्रम में बृहस्पतिवार को एसआईसी डा. ओम प्रकाश ने स्वयं निरीक्षण किया, जिसमें 18 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मचारियों में तीन ईएमओ डॉ. अशुतोष कुमार शाह, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. जावेद, फिजीशियन डॉ. विरेंद्र कुमार, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बालचंद्र प्रसाद, दो फार्मासिस्ट, जनरेटर ऑपरेटर, ड्राइवर, तीन वार्ड बॉय, दो स्वीपर, कंप्यूटर ऑपरेटर और सीटी स्कैन तकनीशियन शामिल हैं।
एसआईसी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब मांगा, साथ ही वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुबह आठ बजे उपस्थिति अनिवार्य है और बार-बार निर्देश के बावजूद कर्मचारियों के समय से न आने की शिकायतें मिल रही है। यदि आगे भी यही स्थिति रही तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की लापरवाही पर निलंबन तक की कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें