फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सौर ऊर्जा से जगमग होंगी 18 समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले की 18 साधन सहकारी समितियों पर दो-दो किलोवाट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे समितियों पर बिजली की समस्या दूर होगी और उनका संचालन सुचारू रूप से हो सकेगा। एआर सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि जिले में 250 साधन सहकारी समितियां हैं। हर समितियों को कंप्यूटराइज्ड किया जा रहा है। सभी समितियों का लेखा जोखा अब ऑनलाइन होगा। समिति के माध्यम से किसानों को जहां खाद- बीज और ऋण की सुविधा मिलती थी अब कई समितियों पर सीएससी की भी सुविधा मिलनी शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन सुविधाओं के संचालन के लिए बिजली की जरूरत होती है। सचिव अपने स्तर से बिजली की व्यवस्था कर रहे हैं। वहीं, शासन की तरफ से भी समितियों पर बिजली की समस्या को दूर करने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। सात समितियों पर पहले ही सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं अब 18 और समितियों पर सोलर पैनल लगाने की मंजूरी मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था ने इस पर भी काम शुरू कर दिया है। समितियों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



इन समितियों पर लगेगा सोलर
साधन सहकारी समिति ऊंचागांव, विशुनपुर राजमंदिर, रामशेखपुर, क्यामुद्दीनपुर गौरापट्टी, आंवक, समेंदा, मई खरगपुर, सिधौना, बहोरिकपुर, कूबा रघुवीरपुर, बहलोलपुर, जिउली, मनवीरपुर, नई, बछवल, सिंहपुर दरिया, शाहगढ़ रायपुरगंज में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे समितियों पर बिजली की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें