फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ‘फजा-ए-हस्ती’ पुस्तक का किया गया विमोचन

विज्ञापन
अतलस पोखरा ​स्थित एक स्कूल में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का
विज्ञापन
आजमगढ़। अतलस पोखरा स्थित प्रतिभा निकेतन स्कूल में उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ‘दाहिर’ की कृति ‘फजा-ए-हस्ती’ का विमोचन एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष राकेश पांडेय ‘सागर’ ने स्वरचित सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को साहित्यिक गरिमा से आलोकित कर दिया। पुस्तक का विमोचन प्रो. प्रभुनाथ सिंह ‘मयंक’, मुख्य अतिथि जनाब उमैरुस सिद्दीक नदवी (प्रमुख, शिब्ली एकेडमी) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवेश सिंह, विभागाध्यक्ष, चंडेश्वर पीजी कॉलेज ने किया। डॉ. प्रवेश सिंह ने ‘फजा-ए-हस्ती’ को हिंदी-उर्दू साहित्य की एक महत्वपूर्ण कृति बताते हुए इसे अदब की दुनिया में मील का पत्थर कहा। मुख्य अतिथि जनाब उमैरुस सिद्दीक नदवी ने पुस्तक को गंगा-जमुनी तहजीब का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से सराहना की। अध्यक्षता कर रहे प्रो. प्रभुनाथ सिंह ‘मयंक’ ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत की, कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। काव्य पाठ करने वाले प्रमुख रचनाकारों में दिनेश श्रीवास्तव ‘दाहिर’, विजयेंद्र ‘करुण’, सोहनलाल ‘स्नेहिल’, कौशल राय, डॉ. रुद्रनाथ चौबे ‘रुद्र’, राकेश पांडेय ‘सागर’, रत्नेश राय, बृजबाला, शालिनी राय, संतोष पांडेय, आदित्य आजमी, अजय कुमार पांडेय, संदीप गांधी ‘नेहाल’ तथा गुलशन फरीदाबादी शामिल रहे। संचालन संस्था के संयोजक विजयेंद्र करुण ने किया। इस दौरान विश्व साहित्य शोध संवर्धन के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के मंडल संयोजक, वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवं पत्रकार संजय पांडेय सरस को सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाल बहादुर चौरसिया, संदीप राय, वसीउर्रहमान, राजेश अनंत, संजीव गुप्ता एवं प्रियम तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें