बूढ़नपुर/लालगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को 47 जोड़े एक दूजे के हुए। वैदिक मंत्रोच्चार और पूरी विधियों के साथ इन जोड़ों का विवाह कराया गया। कोयलसा ब्लॉक में 26 जोड़ों के हुए सामूहिक विवाह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने किया। अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
समाज कल्याण विभाग के रविंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है। विशिष्ट अतिथि तहसीलदार हेमंत गुप्ता ने कहा कि इस योजना के तहत हर वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। लड़की को 35 हजार रुपये और 10 हजार के उपहार दिए गए। ब्लॉक परिवार की तरफ से 3500 रुपये का सामान दिया गया। संचालन राजेश सिंह ने किया। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह ने किया। हरिकेश परमार, बाबूराम यादव, रामजतन यादव, कमला सिंह,शंकर सिंह,आलेन्द्र कुमार, सुरेश, बजरंगी प्रधान, धर्मेन्द्र निषाद, गुड्डू तिवारी, मो. जैद, हिमांषु पाण्डेय, विनोद, इन्द्रभान सिंह, झिनकू गौड़ आदि मौजूद थे। उधर लालगंज में 21 जोड़ों की शादी कराई गई। समारोह में सांसद नीलम सोनकर, डीडीओ रवि शंकर राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह, एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शी, सीओ अजय यादव, शरद यादव, समर बहादुर सिंह, नगेंद्र सिंह, धर्मेश पाठक, प्रसिद्ध नरायन सिंह ने वर व वधू को आशीर्वचन दिया।
57 जोड़ों का सामूहिक विवाह आज
आजमगढ़। ब्लाक मोहम्मदपुर, रानी की सराय और तहबरपुर के 40 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को मोहम्मदपुर ब्लॉक परिसर में किया गया है। इसके साथ ही मेंहनगर, पल्हना के 17 जोड़ों का विवाह मेंहनगर ब्लॉक परिसर में होगा।