फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय के पीछे फेकी मिली चिट, कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित शिक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को सुबह की पाली में सगड़ी तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय के पिछले हिस्से में चिट फेंकी मिली। विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने अपनी रिपोर्ट शासन और बोर्ड को भेज दी।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक क्षेत्र स्थित छत्रपति शिवा जी इंटर कालेज बनहरा चांदपट्टी पर सुबह की पाली में उपशिक्षा निदेशक के नेतृत्व में टीम पहुंची तो हड़कंप मच गया। विद्यालय के पिछले हिस्से का दरवाजा खुला हुआ मिला तो वहीं पिछले हिस्से में पूर्व में संपन्न हो चुके परीक्षाओं के चिट भी पाए गए। टीम ने चिट को जब्त कर लिया है। इस पर उप शिक्षा निदेशक ने अपनी रिपोर्ट शासन और बोर्ड को विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया। टीम ने चंद्रभानु इंटर कालेज मसुरियापुर और केएस इंटर कालेज बैदौली का भी निरीक्षण किया। टीम में शिखा मौर्य, संजय सिंह, राजन राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें