फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई को लेकर बिफरे प्रणुख सचिव, ईओ को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की खराब सफाई व्यवस्था और बाईपास पर नदी के किनारे लगे कूड़े के बड़े-बड़े ढेर को देखकर जनपद के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन नितिन रमेश गोकर्ण ने ईओ की जमकर क्लास लगाई। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू करने और सफाई दुरुस्त रखने के लिए एक माह का अल्टीमेटम दिया। अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी गुरुवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में शासन की प्राथमिकताओं, कानून व्यवस्था और विकास कार्यक्रमों की जनवरी माह की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने कहा कि चार माह से शहर की सफाई दुरुस्त कराने के लिए ईओ को निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है। बंधे के किनारे कूड़े के ढेर कई माह से पड़े हुए हैं। अभी तक इसे हटाया नहीं जा सका है। एक माह में शहर की सफाई दुरुस्त नहीं होने पर ईओ को कार्रवाई की चेतावनी दी। कानून व्यवस्था की समीक्षा में कोचिंग सेंटरों, महिला स्कूल-कालेजों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिस की ड्यूटी लगाने को कहा। एआरटीओ को निर्देशित किया कि कार में सीट बेल्ट लगाने के बारे में जागरूक करें। आबकारी, परिवहन, विद्युत, राजस्व, विविध देय में लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाए जाने पर एडीएम को निर्देशित किया कि 100 प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करें। प्रोबेशन विभाग को महिला हेल्पलाइन 181 के लिए फंक्शनल स्टॉफ सेंटर चालू कराने को कहा। परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह को निर्देशित किया कि विद्युतीकरण से वंचित गांवों और असंतृप्त आंतरिक गलियों की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि 99 नई सड़कों में से जो अपूर्ण हैं उसे पूरा कराएं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह, सीडीओ डीएस उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद, डीसी मनरेगा वीवी सिंह, डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, सीएमओ रविंद्र कुमार, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीडीओ रविशंकर राय, डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल, सीएमएस डॉ. अमिता अग्रवाल, एसआईसी डॉ. कृष्ण गोपाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय, जिला अर्थ संख्याधिकारी डॉ. अर्चना सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



अधूरे भवनों और अंडरपास पर मांगी रिपोर्ट
लालगंज। तहसील परिसर में शुक्रवार को प्रमुख सचिव रमेश गोकर्ण के नवनिर्मित भवनों सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शनी और तहसीलदार अनिल कुमार पाठक से जानकारी प्राप्त की। लावारिस पशुओं के की व्यवस्था, खसरे की स्थिति, तहसील दिवस की जानकारी ली। चौपाल के माध्यम से खसरे की जांच करने के निर्देश दिए। सीएचसी पर 100 बेड का हास्पिटल अधूरा होने, कस्तूरबा गांधी जूनियर हाईस्कूल सरूपहां का भवन अधूरा होने, लालगंज-भीरा मार्ग स्थिथ श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय डिग्री कॉलेज के समीप हाइवे पर अंडरपास न बनाने पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। तहसीलदार अरुण कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें