फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एचटी लाइन होगी अंडर ग्राउंड, दूसरी होगी स्थानांतरित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तमसा नदी के किनारे नरौली पुलिस से एकलव्य घाट के पास तक वॉकिंग पाथ की योजना बनाई गई है। लगभग आठ सौ मीटर लंबे इस वॉकिंग पाथ के दोनों और एचटी लाइन है। इसमें 11 हजार की लाइन को अंडर ग्राउंड किया जाएगा। वहीं नदी की ओर से गुजर रही 33 हजार की लाइन को और दूर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए बिजली और बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर तमसा नदी के किनारे नरौली पुल से एकलव्य घाट के पास तक लगभग आठ मीटर वॉकिंग पाथ बनाया जा रहा है। इसके लिए पालिका की ओर से लगभग 28 लाख की कार्ययोजना भी पास करा ली गई है। वाकिंग पाथ के दोनों और बिजली विभाग की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ये वॉकिंग पाथ के निर्माण में बाधक बन रही थी। डीएम के निर्देश पर एक तरफ से जा रही 11 हजार केवी की लाइन को अंडर ग्राउंड करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नदी की तरफ से गुजर रही 33 हजार केवी की लाइन को भी स्थानांतरित किया जाएगा। बिजली विभाग की ओर से इसका इस्टीमेट भी तैयार करा लिया गया है। एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि लाइन के स्थानांतर में लगभग 38 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसका प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को भेज दिया गया है। अनुमति मिलने पर लाइन के स्थानांतरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वाकिंग पाथ पर अच्छ क्वालिटी की टाइल्स के साथ पौधरोण, लाइटिंग, बेंच आदि का कार्य भी किया जाना है।
विज्ञापन


वॉकिंग पाथ के निर्माण में दोनों तरफ से गुजर रही एचटी लाइन का व्यवधान पड़ रहा था। एक लाइन को अंडर ग्राउंड कराया जा रहा है। दूसरी लाइन को और नदी की तरफ स्थानांतरित करने के निर्देश बिजली विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन

शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें