फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से 15 नवंबर तक होगा बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत 10 से 15 नवंबर तक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। अभिनंदन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ अध्यक्षों और उनकी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। यह निर्णय भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्षों और मंडल के महामंत्रियों की बैठक हुई। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की रणनीति बनाई गई। 17 नवंबर को दोनों लोकसभा में बाइक रैली निकाली जाएगी। लालगंज लोकसभा की बाइक रैली निजामाबाद में और सदर लोकसभा की बाइक रैली आईटीआई मैदान में एकत्र होगी। इसमें प्रत्येक बूथ से पांच बाइक वाले कार्यकर्ता और उनके साथ पांच और कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष के साथ जुटेंगे। यहां से बाइक रैली निकाली जाएगी। संचालन जिला महामंत्री जगत नारायन गौड़ ने किया। रामपाल सिंह, दुर्ग विजय यादव, पवन सिंह मुन्ना, हनुमंत सिंह, फूलचंद भारती, हरीश तिवारी, ऋषिकांत राय, संचिता, अरविंद जयसवाल, हरिवंश मिश्रा, प्रेम नारायण पांडे, दीप नारायण मिश्रा, बाबूराम बिंद, लक्ष्मण मौर्य, विनोद उपाध्यायस, विनीत सिंह रिशु आदि रहे।
विज्ञापन







10 से 15 नवंबर तक होगा बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें