फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करब जब शौचालय के प्रयोगवा, त तोहके छुए नाही पाई...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़। स्वच्छता जनजागरूकता अभियान पखवारा के पांचवें दिन जिला प्रशासन और सिविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को गुलामी के पुरा में हुनर संस्थान के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से परिवर्तन की अलख जगाई। खुले में शौच न करने और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों के प्रति आगाह किया।
विज्ञापन

नाटक का लेखन और निर्देशन रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। रवि चौरसिया, सावन प्रजापति, रवि गोंड, राज आजमी, अमरजीत विश्वकर्मा, सत्यम शर्मा, कौशल प्रजापति ने अभिनय से सभी को प्रभावित किया। स्वच्छ्ता पर आधारित गीत अरुण सिंह ने सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गांधी गिरी टीम ने गुलामी का पुरा, आवास विकास कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों को गुलाब का फूल देकर गंदगी खुले में न फेंकने, पॉलिथीन का प्रयोग न करने और खुले में शौच में न करने की अपील की। कहा कि सरकार की प्राथमिकता में स्वच्छ भारत अभियान है। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, गंदगी से हो रही बीमारियों के बारे में नहीं जानेंगे शौचालय की उपयोगिता के बारे में भी नहीं जाप पाएंगे। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल, मुखराम निषाद, ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कल्पनाथ सिंह, शैलेश बरनवाल, विवेक पांडेय, मनोज यादव, अमित जायसवाल, अनिल गुप्ता, नंद कुमार बरनवाल, जावेद अहमद, डॉ. डीपी तिवारी आदि उपस्थित थे। शुक्रवार को ब्रह्मस्थान स्टेडियम के पास आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें