फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय की आस लगाए जनपद को मिली निराशा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में केंद्रीय विश्वविद्यालय और वाराणसी से गोरखपुर रेलवे लाइन की मांग काफी दिनों से की जा रही है। लोगों ने अपनी मांगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी थी। लोगों को यह आशा थी प्रधानमंत्री एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के साथ इन दोनों मांगों की घोषणा करेंगे। लेकिन जनपदवासियों को काफी निराशा हुई। जनपद में आवासीय विश्वविद्यालय की मांग काफी दिनों से की जा रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय अभियान के नाम से एक संगठन भी बन चुका है। जिसके तहत लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया, पोस्टकार्ड भेजे, जुलूस निकाले, जनसभा की, ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए भाजपा के नेताओं का सहारा भी लिया। उन्हें आशा थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने के साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की घोषणा कर सकते हैं। वहीं लालगंज क्षेत्र के लोगों ने वाराणसी से गोरखपुर नई रेलवे लाइन के घोषणा की आस लगा रखी थी। क्योंकि इस रेलवे लाइन के लिए सर्वे आदि का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। भाजपा की लालगंज सांसद नीलम सोनकर भी इसकी मांग केंद्रीय नेतृत्व से कर चुकी थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों ही मांगों की न तो घोषणा की और ना ही अपने संबोधन के दौरान इनका जिक्र ही किया। प्रधानमंत्री ने एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया और वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


चार से पांच महीनों में शुरू होगी मंदुरी से हवाई सेवा
आजमगढ़। भाजपा की लालगंज सांसद नीलम सोनकर ने इस दौरान जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनपद को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रूप में प्रधानमंत्री द्वारा इतनी बड़ी सौगात दी जा रही है। इससे बड़ी सौगात कुछ नहीं हो सकती है। क्योंकि इस एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल का तेजी से विकास होगा। भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि जनपद के लोग काफी दिनों से वाराणसी से लालगंज होते हुए गोरखपुर तक नई रेलवे लाइन बिछने और एक विश्वविद्यालय की मांग कर रहे हैं। मैं इस मांग को ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से करूंगी। जनपद के लोगों की इस मांग को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। हमारी सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने जनपद के पौराणिक स्थलों के विकास के लिए जो घोषणा की थी उस पर तेजी से कार्य हो रही है। दिसंबर तक उसका लोकार्पण हो जाएगा। साथ ही जनपद को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार किया जा रहा है। जिसके तहत किसानों से जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। उम्मीद है कि चार से पांच महीनों में यहां से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें