आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को एडीजी वाराणसी जोन पीबी रामा शास्त्री आजमगढ़ पहुंचे और डीआईजी के कैंप कार्यालय में मंडल के कानून व्यवस्था की समीक्षा की। तीनों जिलों के एसपी से बातचीत के बाद उन्होंने अपराध नियंत्रण को संतोष जनक बताते हुए और सुधार का निर्देश दिया। एडीजी ने लंबित मुकदमों के निस्तारण और फरार आरोपियों के गिरफ्तारी पर जोर दिया। समीक्षा करने के बाद अधिकारियों के साथ मंदुरी हवाई पट्टी पहुंचे और कार्यक्रम को देखते हुए होने वाली सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 जुलाई को कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी हवाई पट्टी पर कार्यक्रम निर्धारित है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री जिले सहित पूर्वांचल के लोगों के लिए कई विकास की सौगात भेंट करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद से ही जिला प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है। इस कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लेने के लिए 11 जुलाई को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का भी आगमन हो रहा। सीएम के आगमन से पहले ही सोमवार को एडीजी वाराणसी जोन पीबी रामाशास्त्री आजमगढ़ पहुंचे। डीआईजी के कैंप कार्यालय में आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले के एसपी के साथ बैठकर कर कानून और व्यवस्था की समीक्षा किया। तीनों जिलों के अपराध समीक्षा करने के बाद एडीजी ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही और सुधार का निर्देश दिया। एडीजी ने तीनों जिलों के एसपी को लंबित मुकदमों का निस्तारण और वांक्षित अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर जोर दिया। मंडल की समीक्षा करने के बाद एडीजी अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल मंदुरी हवाई पट्टी पहुंचे। वहां डीआईजी, डीएम, और एसपी से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही उचित दिशा निर्देश दिया। इसके बाद वे रवाना हो गए।
बेहतर कार्य के लिए किया पुरस्कृत
आजमगढ़। डीआईजी विजय भूषण के कैंप कार्यालय में सोमवार को मंडल के कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद एडीजी वाराणसी जोन पीबी रामा शास्त्री ने मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, मऊ और बलिया के पीआरओ सेलों में आजमगढ़ के पीआरओ सेल के कार्यों की प्रशंसा किया। साथ ही बेहतर कार्य करने के लिए पीआरओ सेल के कांस्टेबल यशवंत कुमार सिंह को डीजीपी की तरफ से जारी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एडीजीप ने बताया कि अधिकारी तो निर्देश देते हैं। लेकिन कर्मचारी आनलाइन आने वाली शिकायतें संबंधित अधिकारियों तक भेजकर उसका तत्काल निस्तारण कराते हैैं। इसके लिए यह सभी लोग बधाई के पात्र हैं।