फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 7 बजे के बाद कूड़ा बाहर फेका तो लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर (आजमगढ़)। केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप नगर पालिका प्रशासन मुबारकपुर इन दिनों स्वच्छता अभियान और ओडीएफ को लेकर सक्रिय हो गया है। नगर में गंदगी फैलाने वालों पर नकेल कसने की योजना बनायी गई है, जिसे सोमवार को लाउडस्पीकर के माध्यम से नगर वासियों के बीच प्रसारित भी करा दिया गया। नपा प्रशासन ने अब कूड़ा सड़क की पटरी पर चिह्नित स्थानों से उठाने और फेंकने का समय भी निर्धारित कर दिया है। नपा प्रशासन अपने एनाउंसमेंट में नगर के लोगों को निर्देशित किया है कि स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अब कूड़ा सुबह 7 बजे के पहले घरों से बाहर निर्धारित स्थलों पर फेंक दें। जहां से नगर पालिका के कर्मचारी कूड़ा उठा कर सफाई कर देंगे। सुबह सात बजे के बाद कूड़ा फेंकने वालों पर अब जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जायेगी। इसके साथ ही सबमर्सिबल की बोरिंग कराने वालों को भी चेतावनी दी गई है कि पानी साफ करने के दौरान निकलने वाले बालू को नगर के नालियों में न बहाया जाये। यदि कोई भी व्यक्ति नाली में बालू युक्त पानी बहाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी, क्योंकि ये बालू नाली में जाकर जमा हो जाते है और नाली को जाम कर देते है। नगर पालिका प्रशासन के इस फरमान के बाद नगर वासियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें