फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर जलने से 100 गांवों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला (आजमगढ़)। गोपालगंज सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर के जलने से क्षेत्र के लगभग सौ गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। जिसके कारण किसानों की खेतीबारी का कार्य बाधित है तो बैंकों में लेनदेन प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र स्थित गोपालगंज सब स्टेशन में लगा पावर ट्रांसफार्मर जलने से इससे जुड़े गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे बाजार से लेकर बैंक, प्राइवेट संस्थानों, खेती किसानी आदि के कार्य बाधित हैं। लोग बिजली और पानी के लिए तरस रहे हैं। गर्मी के चलते वाटर लेवल वैसे भी नीचे जा चुका है सबमर्सिबल ही एकमात्र पानी के लिए सहारा है जो बिजली के अभाव में चल नहीं रहा है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी समस्या उठानी पड़ रही है। जनरेटर से लोग सबमर्सिबल से पानी पीने के लिए इकट्ठा कर रहे हैं। क्षेत्र में जगह-जगह पानी की मशीनें पानी छोड़ चुकी हैं और गर्मी से सारे लोग बिलबिला रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है अधिशासी अभियंता रामपाल यादव ने बताया कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा। संभवत: कल तक ट्रांसफार्मर आजमगढ़ या मऊ से उपलब्ध करा दिया जाएगा और आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एक महीने से जला सरकारी ट्यूबवेल का मोटर
गोरिया बाजार। महराजगंज विकास खंड के बालमपट्टी गांव में लगा सरकारी ट्यूबवेल का मोटर लगभग एक महीने से जला हुआ है। ट्यूबवेल बंद होने की वजह से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान अपने धान की नर्सरी तैयार कर चुके हैं, पानी के अभाव के चलते रोपाई बाधित है। आए दिन ट्यूबवेल का मोटर जलने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रामप्यारे, राहुल मिश्र, रणधीर, अनिल, बहादुर सिंह आदि किसानों ने बताया कि कई बार चंदा इकट्ठा कर ट्यूबवेल बनवाना पड़ा। विभाग के कर्मचारी एकदम ध्यान नहीं दे रहे हैं। ट्यूबवेल के अक्सर खराब रहने की वजह से खेती का कार्य बाधित है।

ब्राडबैंड सेवा बार-बार बाधित होने से लोगों में रोष
गोरिया बाजार। बिलरियागंज में भारत संचार निगम लिमिटेड की ब्रॉड बैंड सेवा अक्सर बाधित रहने से लोगों में रोष व्याप्त है। आए दिन ब्रॉड बैंड सेवा बाधित रहने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। अरविंद गुप्ता, गयासुद्दीन, अनवर आदि लोगों ने बताया कि शिकायत करने पर भी विभागीय कर्मचारी और अधिकारी ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें