फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकती रही पुलिस, आरोपी ने किया सरेंडर

Sat, 30 Jun 2018 12:15 AM IST
Azamgrah
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में स्थित पूजा गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र यादव की आठ अप्रैल को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी की तलाश में पुलिस इधर-उधर भटक रही है। शुक्रवार को आरोपी पुलिस को छकाते हुए अदालत में सरेंडर कर दिया। वह एनकाउंटर के भय से छिपकर दिन काट रहा था।  
विज्ञापन


एसपी रविशंकर प्रसाद के मुताबिक अदालत में सरेंडर करने वाला आरोपी प्रमोद यादव मेंहनगर थाना क्षेत्र के गंजोर गांव का निवासी है। इस मामले के मुख्य साजिशकर्ता गंजोर गांव का पूर्व प्रधान मुन्ना यादव अभी भी फरार है।

पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। एसपी के मुताबिक जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के सतमेसरा गांव निवासी भूपेंद्र यादव की लालगंज बाजार में गैस एजेंसी है। आठ अप्रैल की शाम तीन बदमाश लूट के उद्देश्य से उसके आफिस में पहुंचे। असफल होने पर गोली मारकर भूपेंद्र की हत्या कर दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस मेंहनगर थाने के गंजोर गांव निवासी जितेंद्र चौहान की पहचान की और उसे आसाम से गिरफ्तार कर लाई। इस मामले के दूसरे आरोपी राकेश पासी को 18 जून को एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। जबकि तीसरा आरोपी प्रमोद यादव की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

प्रमोद यादव एनकाउंटर के भय से शुक्रवार को अदालत में समर्पण कर दिया। इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता गंजोर गांव निवासी पूर्व  प्रधान मुन्ना यादव फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें