फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम शक्ति दिवस पर लाभार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/गोरिया बाजार/बूढ़नपुर। 14 अप्रैल से पांच मई तक चल रहे तक ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में नेहरू हाल सभागार में शनिवार को ग्राम शक्ति एवं ग्राम स्वराज दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, सौभाग्य, अजीविका मिशन के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अन्तर्गत बने हुए पात्र लाभार्थियों की सूची की जांच तीन स्तर से होगी, ताकि सिर्फ पात्र लाभार्थियों को ही आवास उपलब्ध कराया जा सके। सौभाग्य योजना के तहत लाभार्थियों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना, आजीविका मिशन और सौभाग्य योजना के बारे में उपस्थित लाभार्थियों को जानकारी दी। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दुर्गादत्त शुक्ल ने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के अंतर्गत 52 लाभार्थियों को आवास दिया गया। इसमें शम्भू, इम्तेयाज, रामाधार, बाबू नन्दन, जगलाल, सीताराम और यशवन्त आदि को प्रमाण पत्र दिया गया। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत कुल 22 लाभार्थियों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। इसमें सुनीता देवी, अशोक कुमार, सीताराम, मुटुरी देवी, अखिलेश कुमार और आशा देवी को प्रमाण पत्र दिया गया। आजीविका मिशन के अन्तर्गत 22 लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा देवेन्द्र सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, कृष्ण पाल, माहेश्वरीकान्त पाण्डेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार बीके मोहन, डीडीओ विजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम चन्द्रेश उपाध्याय उपस्थित रहे। संचालन गिरीश चतुर्वेदी ने किया।
वहीं विकास खंड बिलरियागंज के ग्राम पंचायत हारीपुर में शनिवार को ग्राम शक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें संयुक्त विकास आयुक्त हरिश्चंद्र वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उठाना चाहिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद, खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रसाद, एसडीओ एसएन सिंह, एडीओ पंचायत यादवेंद्र दत पांडेय, गैस एजेंसी संचालक प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान 15 परिवारों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भी वितरित किया गया। वहीं ब्लाक कोयलसा के भैसासुर चक्रजाई गांव में उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरण कैंप आयोजित हुआ। इस दौरान उपनिदेशक ओंकार वर्मा और जिला प्रोबेशन अधिकारी बच्चालाल यादव ने गैस वितरक मंगरू इंडेन के सहयोग से 10 लाभार्थियों में गैस कनेक्शन वितरित किया। इस अवसर पर गैस वितरक अमेरश यादव, प्रधान शोभावती देवी, जितेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी केशवर यादव, लेखपाल संजीव कुमार, सुनील यादव, सत्यम, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें