फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच प्रभावित करने के लिए उठ रही अधिकारी बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। टीम ने पत्रक सौंप कर कस्तूरबा गांधी में हुए घोटाले की जांच प्रभावित करने से रोके जाने और जिला महिला अस्पताल में व्यवस्था दुर्व्यवस्थाओं को भी दूर करने की मांग की।
विज्ञापन

हरिवंश मिश्रा ने जिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सामानों की हुई खरीद में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शशिकुमार ने भारी धांधली की है। जिन सामानों की खरीद टेंडर से होनी थी उन्हें कोटेशन से खरीद कर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया। पूर्व जिलाधिकारी ने टीम बनाकर उसे जांच सौंपी। जांच को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग जांच अधिकारी पर आरोप लगा कर उन्हें हटाने की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं जिला महिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों द्वारा किए गए एक अप्रैल के प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने का वादा किया था। लेकिन दो सप्ताह से अधिक का समय बीत गया लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं दिख रहा है। जिलाधिकारी ने दोनों ही मामलों के लिए आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में रूद्र पांडेय, अरूण सिंह, रामसकल चौहान, कुसुमलता, किरण, पूनम भारती, बिहारी, संगीता, उषा देवी, सौरभ गुप्ता, दिनेश, विपुल, शशिंकात आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें