आजमगढ़। हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पालीटेक्रिक स्कूल में तीन दिवसीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को सीओ सिटी सच्चिदानंद ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं के प्रति दुराग्रह के विरोध में बने नये कानून की जानकारी देकर जागरुक किया।
उन्होंने कहा कि नारी की सुरक्षा की सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होती है। कानून तो सदैव अपना काम करता है। जब हम कानून से अज्ञान रहेंगे तो न तो हम अपना भला कर पाएगे और न ही समाज का। सुरक्षा, संरक्षा की जितनी आवश्यकता हमें महसूस होती है, उससे अधिक हमें दूसरों की चिंता करनी चाहिए। पारस्परिक सौहार्द की हम सब एक महत्वपूर्ण इकाई है। शहर कोतवाल योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थित में 100 नंबर अथवा महिलाएं 1090 पर डायल कर अपनी असुरक्षा की स्थिति में मदद ले सकती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य इफ्तेखार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज बलरामपुर, धीरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, कुलभूषण सिंह, गुलाब सिंह, सैमुल्लाह अंसारी सहित पालीटेक्रिक के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।