फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सरकार की योजनाओं, खेती की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के अंतर्गत उप संभाग सगड़ी में चल रहे दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को उप परियोजना निदेशक कृषि पंकज सिंह ने किसानों को सरकार की योजनाओं और खेती संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने रबी फसल में होने वाले प्रमुख रोग, फसलों पर घोषित समर्थन मूल्य, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, टिकाऊ खेती के उपाय, कृषि निवेश, बीज, उर्वरक और कृषि रासायनों के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। विकास खंड अजमतगढ़ के खंड तकनीकी प्रबंधक हेमंत कुमार सिंह ने किसानों को जैविक खाद का निर्माण करने की विभिन्न विधियों को बताया। इस दौरान 60 कृषकों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि विजय कुमार सिंह ने किसानों से जैविक खेती को अपनाए जाने पर बल दिया। इस अवसर पर डा. हरिनाथ सिंह यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, सुरेश मौर्य, अरविंद कुमार, संदीप मौर्य सहित विकास खंड बिलरियागंज, हरैया, महाराजगंज के समस्त कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें