फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों के खाते में पहुंची शौचालय निर्माण की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों के खाते में पहुंची शौचालय निर्माण की धनराशि
विज्ञापन

तहबरपुर। विकास खंड के कोठियार, अरया, भोर्रा, मकबूलपुर, वेगपुर खालसा, विशौली नवापुरा, चकिया दुबे रामपुर, ददरा भगवानपुर, ढ़ढ़नी, शिवराजपुर, मुकुंदपुर सहित 15 गांवों में वित्तीय वर्ष 2017-18 का शौचालय बनने के बाद भी धन नहीं आया था। लाभार्थी परेशान थे, वह धन के लिए सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान के यहां चक्कर काट रहे थे। लेकिन मंगलवार को सभी खाते में धन पहुंच गया और लाभार्थियों ने राहत की सांस ली। ब्लाक कोऑर्डिनेटर शहाबुद्दीन ने बताया कि बचे हुए गांवों में शौचालय का बकाया धन आ गया है। ब्यूरो
- अंबुज राय

प्रदर्शनी का आयोजन आज
फूलपुर। क्षेत्र के न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सकेंड्री स्कूल में बुधवार को प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रबंधक नैयर आजम खान ने बताया कि प्रदर्शनी में विद्यालय के बच्चें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि एसडीएम फूलपुर अनिल कुमार सिंह रहेंगे।
विज्ञापन

मिजवां फाउंडेशन की बैठक कल
मेजवां। मिजवां फाउंडेशन की बैठक 22 फरवरी को 12 बजे दिन में जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित की गई है। यह जानकारी देते हुए फाउंडेशन के सचिव सखावत हुसैन ने बताया कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नहीं पहुंचे चिकित्सक, वार्ड ब्वाय ने मरीजों को दी दवा
लाटघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में मंगलवार को पूरे दिन एक भी चिकित्सक नहीं पहुंचा। दवा लेने के लिए इंतजार में बैठे मरीजों को दोपहर को वार्डब्वाय से दवा लेकर लौटना पड़ा। वैसे तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चार चिकित्सकों की तैनाती है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी देवानंद यादव मीटिंग में भाग लेने के लिए जिला मुख्यालय गए हुए थे। जबकि अन्य चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे ही नहीं। चिकित्सकों को दिखाने के लिए अस्पताल में देवारा खास राजा के राम शरीफ, राम रूप,रामवृक्ष, हाजीपुर, अचल नगर, मसुरियापुर आदि गांव के मरीज पहुंचे हुए थे। लेकिन चिकित्सकों के न मिलने पर कई मरीज तो निराश होकर लौट आए। लेकिन कुछ लोग वार्ड ब्वाय से दवा लेकर घर लौटे। मसुरियापुर के सूर्यभान, रामजीत, प्रमिला आदि का कहना है कि 11 बजे से हम लोग डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं और यहां कोई डॉक्टर नहीं है। हमें अब आजमगढ़ या जीयनपुर जाना होगा। जबकि हमारे पास इतना पैसा भी नहीं है।
0000
आपदा प्रभावित किसानों से वसूली की शिकायत
लाटघाट। सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला-गढ़वल बांध और घाघरा नदी के बीच में करीब सवा लाख की आबादी है। घाघरा नदी में आई बाढ़ से सभी गांव प्रभावित हो गए थे। फसलें डूब गई थीं। आपदा प्रभावित किसानों की सूची तहसील से मंगाई जा रही है, ताकि किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके। किसानों का आरोप है कि देवारा खास राजा, सोनौरा, शाहडीह आदि गांव के लेखपाल की ओर से किसानों से खतौनी और पासबुक के अलावा 100-100 रुपये की वसूली का जी रही है। इसकी शिकायत तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार को हुई। उन्होंने कहा कि एक भी शिकायत लिखित मिली तो लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित किसानों से पैसा लिया जाता है तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

00000
ग्रामीणों ने तहसील में की नारेबाजी
लालगंज। रेतवां चन्द्रभानपुर गांव के ग्रामीणों ने विरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में मंगलवार को तहसील परिसर में नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार कृष्णानन्द तिवारी को सौंपा। होलिका दहन की विवादित जमीन की समस्या का समाधान करने की मांग उठाई गई। कहा कि मूल अभिलेखों में बंजर भूमि को संक्रमणीय दर्ज करा लिया गया है। सरकारी आभिलेखों में होलिका दहन की सुरक्षित जीमन पर काफी दिनों से होलिका जलाई जाती है। फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। अन्यथा होन मनाने की चेतावनी दी। बजरंगमुनि उदासीन दास, नागेंद्र सिंह, योगेंद्र राय, कृष्ण कुमार मोदनवाल, अनिल राजपूत, श्यामा सिंह, अवनीश राय, राम सिंह चौहान, जवाहर चौहान, मनोज चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें