फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सगड़ी तहसील क्षेत्र के अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा सोमवार काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। उपडाकघर सगड़ी पर प्रदर्शन के बाद ग्रामीण डाक सेवकों ने पूरे दिन काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

डाक सेवकों का कहना है कि हर विभाग में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू हो गई। लेकिन अभी हमें इसका लाभ नहीं मिला। पिछले वर्ष इसके लिए ग्रामीण डाक सेवकों ने महीनों हड़ताल की थी। इसके बाद भी कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया। जिसके कारण हम लोगों के द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है। इस दौरान सगड़ी तहसील के लाटघाट, मालटारी, बेरमा, बरडीहा, पारनकुंडा आदि जगहों के ग्रामीण डाक सेवक काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए कार्य करते रहे। इस मौके पर मिथिलेश मिश्रा, राजीव राय, गोविंद कुमार, गनपत यादव, राजेश सिंह, पन्नालाल, नंदलाल, केदार प्रसाद, दीपचंद मौर्य और डाकघर के समस्त शाखा डाकपाल उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें