फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षकों ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष बृजेश राय के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर एडीएम प्रशासन पर परीक्षा के निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि छह फरवरी को मदन मोहन इंटर कालेज कंधरापुर में और 16 फरवरी को एसकेपी इंटर कालेज के परीक्षा केंद्रों पर अपर जिलाधिकारी ने कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ अभद्र व्यवहार किया था। परीक्षा का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधि मंडल में दिवाकर तिवारी, धु्रव मित्र शास्त्री, वशिष्ट सिंह, विजय कुमार सिंह, अमर नाथ यादव सहित अनेक शिक्षक शामिल रहे। एडीएम प्रशासन के निरीक्ष के दौरान शिथिलिता मिलने पर उन्होंने कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकोंपर कार्रवाई की संतुति करने के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट को थाने भिझवा दिया था। शिक्षक इस कार्रवाई का विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें